अतरसंड में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का विधायक ने किया भूमिपूजन

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

मदाफरपुर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) अतरसंड को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा। विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस परियोजना पर 1452.70 लाख रुपये की लागत आएगी, जिसमें अनेक सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा।

अतरसंड में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का विधायक ने किया भूमिपूजन

मदाफरपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) अतरसंड को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा। बुधवार को सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। 1452.70 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना के अंतर्गत प्रशासनिक भवन, आधुनिक ऑडिटोरियम, गर्ल्स, ब्वॉयज हॉस्टल, कैंटीन, कैफेटेरिया का निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद पुष्पजीवी, रमेश कुमार तिवारी, अरुण मौर्य, विद्यासागर शुक्ला, कप्तान तिवारी, अरविंद सिंह, संदीप सिंह सोनू प्रधान, मोनू यादव, सचिन, अनवर खान आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।