Pratapgarh Kunda News: पागल घोड़े के हमले से चार लोग जख्मी

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

Pratapgarh Kunda News: बाघराय के लालसाहब का पुरवा गांव में एक पागल घोड़े ने जालंधर पटेल और अन्य villagers पर हमला कर दिया। जालंधर की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया। मंगलवार को घोड़े ने फिर से हमला किया, जिसमें कई लोग और मवेशी घायल हुए। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

Pratapgarh Kunda News: पागल घोड़े के हमले से चार लोग जख्मी

Pratapgarh Kunda News: बाघराय, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के लालसाहब का पुरवा गांव निवासी राम भारत का 30 वर्षीय बेटा जालंधर पटेल सोमवार देर शाम अपने घर से पैदल भाव चौराहे जा रहा था। जैसे ही वह गांव से आगे बढ़ा एक पागल घोड़े ने उस पर हमला बोल दिया। शरीर में कई जगह काटकर घायल किया। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े, घोड़े को भगाया तो उसकी जान बची। परिजनों ने घायल को सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मंगलवार सुबह पुन: पागल घोड़ा क्षेत्र में आ गया और कई लोगों को काट लिया।

उसने दुर्ग सरांय गांव निवासी बिटान देवी पत्नी सुभाष, कलावती पत्नी जोखू, पत्नी सविता देवी पत्नी धर्मेन्द्र को कई जगह काटकर घायल कर दिया। घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है। पागल घोड़े ने भाव निवासी अमरनाथ की भैस, कमलाकांत की भैस, कमलेश की पांच बकरियां, एक गाय, मुन्ना पटेल की दो भैस को काट कर घायल किया है। घायल मवेशियों का पशु चिकित्सक से इलाज कराया जा रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रतापगढ़ - कुंडाPratapgarh Kunda News: पागल घोड़े के हमले से चार लोग जख्मी