ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाप्रधानपति को तमंचे के बट से मारकर लूटा

प्रधानपति को तमंचे के बट से मारकर लूटा

शहर से घर जा रहे प्रधानपति को बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की मुठिया से पीटकर लूट...

प्रधानपति को तमंचे के बट से मारकर लूटा
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाSat, 27 Jan 2018 11:23 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर से घर जा रहे प्रधानपति को बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की मुठिया से पीटकर लूट लिया।

कंधई थाना क्षेत्र के सरखेलपुर की ग्राम प्रधान के पति खलील अहमद शनिवार को जिला मुख्यालय गए थे। रात करीब नौ बजे वह बाइक से लौट रहे थे। कंधई थाना क्षेत्र के पिपरी गांव के पास दो मोटर साइकिल से पहुंचे छह लोगों ने टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया और तमंचे की मुठिया से मारकर साढ़े आठ हजार रुपये लूट लिए। खलील अहमद जान बचाने के लिए भागे तो लुटेरे उनकी बाइक लेकर चले गए। एसओ कंधई कृष्णवीर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रधानपति का कुछ लोगों से विवाद भी हुआ था। इसी के कारण मारपीट की घटना हुई है। वह लूट की बात कह रहे हैं। उसकी छानबीन की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें