ट्रैक्टर से मिट्टी ले जा रहे युवक को पीटा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाजेठवारा के संदीप मिश्र को 20 जून को अपने ट्रैक्टर से मिट्टी ले जाते समय कुछ लोगों ने रोका और डंडों से मारा, जिसमें उसका पैर टूट गया। संदीप ने गांव के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
जेठवारा। थाना क्षेत्र के पूरे सुखदेव निवासी संदीप मिश्र 20 जून की दोपहर अपने ट्रैक्टर से मिट्टी लेकर जा रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोका और डंडे से मारकर घायल कर दिया। इस दौरान उसका पैर टूट गया। पीड़ित ने मामले में गांव के ही राहुल विश्वकर्मा, धीरेंद्र विश्वकर्मा, अरुण विश्वकर्मा और वरुण विश्वकर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


