ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाशिव विवाह का प्रसंग सुन श्रोता भावविभोर

शिव विवाह का प्रसंग सुन श्रोता भावविभोर

श्रीराम कथा के पहले दिन कथा व्यास शांतनु के मुखारबिंदु से भगवान शिव व माता पार्वती के विवाह का प्रसंग सुनकर श्रोता भाव विभोर हो उठे। कथा व्यास ने...

शिव विवाह का प्रसंग सुन श्रोता भावविभोर
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाSat, 27 Nov 2021 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रतापगढ़। श्रीराम कथा के पहले दिन कथा व्यास शांतनु के मुखारबिंदु से भगवान शिव व माता पार्वती के विवाह का प्रसंग सुनकर श्रोता भाव विभोर हो उठे। कथा व्यास ने शिव विवाह के एक-एक पहलू का विस्तार से वर्णन किया।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की ओर से शहर स्थित बीएन मेहता संस्कृत महाविद्यालय में श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। कथा के पहले दिन शनिवार को मुख्य यजमान के रूप में विर्तमान क्षेत्रीय महामंत्री भाजयुमो वरुण प्रताप सिंह ने राम दरबार में पुष्प चढ़ाकर भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा अर्चना की। इसके बाद कथा व्यास ने भगवान शिव के विवाह का मोहक प्रसंग प्रस्तुत कर श्रोताओं को देर शाम तक रोके रखा। श्रोताओं में प्रमुख रूप से रुचि केसरवानी, डा. श्रद्धा सिंह, वरुण मिश्र, सुजीत पांडेय, नितीश श्रीवास्तव, दिनेश सिंह दिन्नू, अशोक शर्मा, शैलेश, अर्पित, मनोज मौजूद रहे। अंत में आजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह ने सभी श्रोताओं को प्रसाद देकर विदा किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें