ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाआधी रात पिंजड़े में कैद हो सका तेंदुआ

आधी रात पिंजड़े में कैद हो सका तेंदुआ

बाजार में आतंक फैलाने वाला तेंदुआ आखिरकार देर रात पकड़ में आ गया। कानपुर से आई वन विभाग की टीम ने उसे पिजड़े में बंद कर लिया। टीम सुबह उसे लेकर कानपुर चली गई। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।बाघराय...

आधी रात पिंजड़े में कैद हो सका तेंदुआ
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाSat, 11 Nov 2017 01:31 PM
ऐप पर पढ़ें

बाजार में आतंक फैलाने वाला तेंदुआ आखिरकार देर रात पकड़ में आ गया। कानपुर से आई वन विभाग की टीम ने उसे पिजड़े में बंद कर लिया। टीम सुबह उसे लेकर कानपुर चली गई। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

बाघराय बाजार में शुक्रवार को दिन में एक बजे एक तेंदुआ आ गया। ग्रामीणों ने उसे भगाना चाहा तो उसने हमलावर रुख अपनाते हुए तीन लोगों को जख्मी कर दिया। इसके बाद बाजार के ही एक मकान का गेट फांदकर उसकी गैलरी में घुस गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद भीड़ ने प्लाई, ईंट आदि से वह गैलरी बंद कर दी, जिससे तेंदुआ उसी में कैद हो गया। रात लगभग साढ़े बारह बजे कानपुर से आई टीम ने ट्रैंकुलाइजर गन से इंजेक्शन देकर तेंदुए को घर की गैलरी में ही बेहोश कर दिया। फिर पिंजड़े में बंद कर उसे रातभर वहीं रखा गया। सुबह टीम पिंजड़े सहित तेंदुए को लेकर कानपुर चली गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें