अधिवक्ता की गिरफ्तारी से आक्रोश

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - लालगंज में वकीलों ने अपने साथी की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। वकीलों ने पुलिस की अवैध कार्रवाई का आरोप लगाया और न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया।

अधिवक्ता की गिरफ्तारी से आक्रोश

लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील के अधिवक्तताओं ने गुरुवार को दूसरे दिन भी न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। अधिवक्तताओं ने संयुक्त अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राजेशचंद्र तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अबरार अहमद खान, उपाध्यक्ष नामवर सिंह व महामंत्री शिवरंजन यादव की संयुक्त अगुवाई में साथी रामकृष्ण दुबे उर्फ पंडित दुबे की गिरफ्तारी पर काम काज ठप कर आक्रोश जताया। इसके बाद आम सभा में अधिवक्ताओं ने साथी की गिरफ्तारी को उत्पीड़न बताया और कहा कि पुलिस ने बिना सही जांच किए जबरन अधिवक्ता साथी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। पुलिस की यह कार्रवाई अधिवक्तताओं के साथ उत्पीड़न है। इस मौके पर अमन द्विवेदी, विपिन शुक्ल, शैलेन्द्र सिंह, विकास मिश्र, प्रमोद सिंह, रामअभिलाष यादव, शिव नारायण शुक्ल, केके शुक्ला, शहजाद अंसारी आदि मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।