
कामकाज ठप कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ गरजे अधिवक्ता
संक्षेप: Pratapgarh-kunda News - लालगंज में अधिवक्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने एक ज्ञापन सौंपा जिसमें आरोप लगाया कि सांगीपुर थाने के अधिवक्ता रूद्र प्रताप पांडेय की आरोपियों की पिटाई से मौत हो गई। पुलिस की लापरवाही के चलते 50 हजार का इनामी अपराधी अभी भी फरार है। अधिवक्ताओं ने एसआईटी गठन की मांग की।
लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील और दीवानी कोर्ट के अधिवक्ताओं ने बुधवार को भी काम काज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। नाराज अधिवक्ताओं ने संयुक्त अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी की अगुवाई में हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को संबोधित दीवानी कोर्ट के सिविल जज को सौंपा। ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने कहा कि सांगीपुर थाने के बवरिहा पहाड़पुर निवासी अधिवक्ता साथी रूद्र प्रताप पांडेय की आरोपियों की पिटाई से मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। मामले में दर्ज मुकदमे के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की तरफ से लापरवाही बरती जा रही है। रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि 50 हजार का इनामी अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने सांगीपुर एसओ को बर्खास्त करने की मांग रखी। इसके साथ ही सिविल जज से घटना को लेकर एसआईटी गठन के लिए मांग रखी। महामंत्री ने एकलान किया फरार आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो अधिवक्ता अपने आंदोलन को और तेज करेंगे। इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। इस मौके पर अधिवक्ता राजेश चन्द्र तिवारी, पूर्व अध्यक्ष संदीप सिंह, पवन पांडेय, रमेश पांडेय, उमेश नारायण तिवारी, वीरेन्द्र सिंह, आशुतोष सिंह, शहजाद अंसारी, विभूति शुक्ला, आलोक मिश्र, सतेश सिंह, दिनेश सिंह, प्रशांत तिवारी आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




