समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

लालगंज में वकीलों ने प्रशासनिक लापरवाही को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। वकीलों ने एसडीएम कोर्ट में आदेश में विलंब और किसानों की खतौनी में त्रुटियों का समाधान मांगा। इसके अलावा, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया में विलंब पर भी नाराजगी जताई।

समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं ने सोमवार को तहसील परिसर में नाराजगी जताते हुए तहसीलदार को समाधान के बाबत ज्ञापन सौंपा।

प्रशासनिक लापरवाही पर नाराजगी

वकीलों ने इसके पहले तहसील परिसर में प्रशासनिक लापरवाही को लेकर नारेबाजी के साथ नाराजगी भी जताई। हालांकि तहसील में न्यायिक कामकाज सुचारू रूप से होते दिखा। इधर संयुक्त अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने भी तहसीलदार से मिलकर समस्याओं के समाधान को लेकर समयबद्ध कार्रवाई पर जोर दिया।

ज्ञापन की मुख्य बातें

संयुक्त अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंबुज पांडेय व पूर्व अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र की संयुक्त अगुवाई में वकीलों ने समस्याओं को लेकर तहसीलदार गरिमा वर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि एसडीएम कोर्ट में पत्रावलियों में आदेश में विलंब होने के कारण वादकारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ज्ञापन में किसानों की खतौनी में व्यापक त्रुटियों पर नाराजगी जताते हुए इसके दुरूस्त कराने की भी मांग उठाई गई है। ज्ञापन में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब को लेकर भी वकीलों ने समाधान की मांग उठाई है। इसके पहले अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रशासनिक लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई। ज्ञापन देने वालों में ज्ञानप्रकाश शुक्ल, शैलेन्द्र शुक्ला, अशोक शुक्ल, सुशील शुक्ल, अनिल मिश्र, हरकेश पटेल, विपिन शुक्ल, प्रमोद सिंह, लाल विनोद प्रताप सिंह, अबरार अहमद,नामवर मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

वकील किस मुद्दे पर ज्ञापन सौंप रहे थे?
वकील प्रशासनिक लापरवाही, एसडीएम कोर्ट में आदेश में विलंब, किसानों की खतौनी में त्रुटियों और जन्म तथा मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया में विलंब के मुद्दों पर ज्ञापन सौंप रहे थे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।