Pratapgarh Kunda News: भूमि की माप कराने गए अधिवक्ता को पीटा, जानलेवा धमकी

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

Pratapgarh Kunda News: बाघराय में दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता आशुतोष पांडेय ने पुलिस को तहरीर दी कि वह राजस्व निरीक्षक के साथ सरकारी कार्य करने गए थे। इस दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला किया, जिससे उनका बैज तोड़ दिया गया और फाइलें फाड़ दी गईं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

Pratapgarh Kunda News: भूमि की माप कराने गए अधिवक्ता को पीटा, जानलेवा धमकी

Pratapgarh Kunda News: बाघराय। दीवानी न्यायालय कुंडा के अधिवक्ता आशुतोष पांडेय ने बाघराय पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह एसडीएम के आदेश पर राजस्व निरीक्षक राजकिशोर शुक्ला और क्षेत्रीय लेखपाल के साथ देवरपट्टी गांव में वादी महेन्द्र कुमार की मेड़बंदी कराने गए थे। तभी करीब ढाई बजे दो बाइकों से कुछ लोग पहुंचे और गालियां देते हुए मेड़बंदी कार्य में बाधा डालने लगे। जब उन्होंने कहा कि वह राजस्व निरीक्षक के साथ न्यायालय के आदेश पर सरकारी कार्य करने के लिए आए हैं तो आरोपियों ने उनपर हमला कर दिया। उसका बैज तोड़ दिया, फाइलें फाड़ दी। पीड़ित ने एसडीएम के साथ ही पुलिस को नामजद तहरीर दी।

पीड़ित आशुतोष कुमार पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने ऋषभ यादव, धर्मराज यादव, उत्कर्ष यादव को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।