अधिवक्ता को तहसील कोर्ट रूम से घसीटकर पीटा

Apr 04, 2026 04:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में सदर तहसील के एसडीएम न्यायिक की कोर्ट में एक अधिवक्ता को कुछ लोगों ने बाहर घसीटकर पीटा। मामले में दो अधिवक्ताओं सहित चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़ित अधिवक्ता राजेश कुमार यादव हैं, जिन्होंने घटना के बाद पुलिस से शिकायत की थी।

अधिवक्ता को तहसील कोर्ट रूम से घसीटकर पीटा

प्रतापगढ़, संवाददाता। सदर तहसील के एसडीएम न्यायिक की कोर्ट में मुकदमे की पैरवी को गए कचहरी के अधिवक्ता को कुछ लोगों ने बाहर घसीटकर मारापीटा। मामले में दो अधिवक्ताओं सहित चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अंतू के सतीगंज निवासी राजेश कुमार यादव कचहरी में वकालत करते हैं। वह दो अप्रैल को सदर तहसील में एसडीएम न्यायिक के यहां एक मुकदमे की पैरवी में गए थे। आरोप है कि तभी दो अधिवक्ता अपने दो अन्य साथियों के साथ पहुंचे और कोर्ट रूम में ही उन्हें पीटने लगे। उन्हें घसीटकर बाहर ले गए और सभी लोगों ने मारापीटा। मामले में जूनियर बार एसोसिएश ने भी पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा था।

पीड़ित की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने विवेक दत्त मिश्र पाली, उनके जूनियर अंश मिश्र ओर दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।