ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाउत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त : प्रो ओझा

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त : प्रो ओझा

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। यहां जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता का क्या हाल होगा। यह बातें पूर्व मंत्री प्रोफेसर...

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। यहां जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता का क्या हाल होगा। यह बातें पूर्व मंत्री प्रोफेसर...
1/ 2उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। यहां जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता का क्या हाल होगा। यह बातें पूर्व मंत्री प्रोफेसर...
उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। यहां जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता का क्या हाल होगा। यह बातें पूर्व मंत्री प्रोफेसर...
2/ 2उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। यहां जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता का क्या हाल होगा। यह बातें पूर्व मंत्री प्रोफेसर...
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाMon, 27 Sep 2021 04:11 AM
ऐप पर पढ़ें

सुवंसा। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। यहां जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता का क्या हाल होगा। यह बातें पूर्व मंत्री प्रोफेसर शिवाकांत ओझा ने नई कोट गांव में सपा कार्यकर्ताओं की रैली के दौरान कहीं। उन्होंने शनिवार को सांगीपुर ब्लॉक में हुई घटना का जिक्र करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से सवाल किया कि यह क्या हो रहा है।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार के दावे खोखले हैं। भाजपा सरकार में सांसद भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि यह सरकार पूरी तरह से विफल है। महंगाई चरम पर है। आम जनमानस पूरी तरह से त्रस्त है और सभी ऊब गए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में इस भाजपा सरकार से लोग हिसाब करेंगे। इसे हार का मुंह देखना पड़ेगा। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव, रानीगंज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. शेर बहादुर यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्यामू ओझा, अमरपाल यादव, संतोष यादव आदि ने भी अपने विचार रखे। सपा सरकार की उपलब्धियां को गिनाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें