जमीन के विवाद में देवर ने भाभी को पीटा

Apr 07, 2026 06:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - कुंडा में एक जमीन विवाद के चलते मो. नौशाद की पत्नी नगमा फिरदौस को उसके देवर ने पीटा, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। दूसरी घटना में ऋषि यादव को गांव के कुछ लोगों ने रंजिश में घायल किया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है।

जमीन के विवाद में देवर ने भाभी को पीटा

कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के कटरा गांव निवासी मो. नौशाद की 44 वर्षीय पत्नी नगमा फिरदौस को उसके देवर ने मंगलवार सुबह जमीन के विवाद में पीटा, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। परिजन घायल को सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दूसरी घटना में कोतवाली के बहादुर का पुरवा गांव निवासी अमित यादव के 25 वर्षीय बेटे ऋषि यादव को गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिशन मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।