जमीन के विवाद में युवक को पीटा, तीन पर केस
Mar 01, 2026 04:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh-kunda News - कुंडा के कुटिया चौंसा गांव में 33 वर्षीय राम कृष्ण पाल को जमीन के विवाद में कुछ लोगों ने गालियां देकर मारा। शोर मचने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। रामकृष्ण का इलाज सीएचसी में हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के कुटिया चौंसा गांव निवासी 33 वर्षीय राम कृष्ण पाल को गांव के कुछ लोगों ने 28 फरवरी को जमीन के विवाद में गालियां देते हुए मारा पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। परिजनों ने घायल रामकृष्ण को सीएचसी में इलाज कराया। पीड़ित राम कृष्ण पाल की तहरीर पर पुलिस ने ऋषिराम पाल, पारस, शंकर लाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



