विवाद में 40 फीट लंबी बाउंड्रीवॉल गिराई
Pratapgarh-kunda News - पट्टी के ठेगुआ गांव में भूमि विवाद के चलते लगभग 40 फीट लंबी बाउंड्री वॉल गिरा दी गई। पीड़ित राकेश कुमार प्रजापति ने आरोप लगाया कि विपक्षी उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया, लेकिन आरोपी नाराज होकर बाउंड्री वॉल गिरा दी और पीड़ित पर हमला किया।

पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के ठेगुआ गांव में भूमि विवाद में लगभग 40 फीट लंबी बाउंड्री वॉल को गिरा दिया। पीड़ित ने पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव के निवासी राकेश कुमार प्रजापति का आरोप है कि विपक्षी उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाया था। पीड़ित का आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर रविवार सुबह चार-पांच लोग लाठी-डंडा, फावड़ा लेकर पहुंचे। उन्हें मारने के लिए दौड़ा लिया। इसके बाद आरोपियों ने करीब 15 वर्ष पहले बनी उनकी 40 फीट लंबी बाउंड्रीवॉल को गिरा दिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


