बरई प्रधान भुट्टो ने वित्त आयोग की बैठक में की सहभागिता
कुंडा के बरई ग्राम प्रधान को लखनऊ में छंठे वित्त आयोग की बैठक में सम्मानित किया गया। बैठक में प्रदेश के विभिन्न मंडलों से जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। प्रधान भुट्ठो हाफिज को उनके सुझाव के लिए सराहा गया, और गांव लौटने पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
कुंडा। जनपद के कुंडा ब्लाक के बरई ग्राम प्रधान को प्रदेश की राजधानी में आयोजित छंठे वित्त आयोग की बैठक में सहभागिता की। इसमें प्रधान को सम्मानित किया गया। लखनऊ के गोमती नगर स्थित एक होटल में 10 जून को आयोजित छंठे वित्त आयोग की बैठक में प्रत्येक मंडल से सात जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया। 30 मई को उपनिदेशक पंचायत सतीश कुमार ने प्रयागराज मंडल से दो जिला पंचायत अध्यक्ष, एक ब्लाक प्रमुख, चार ग्राम प्रधान, प्रशासक को पत्र भेजकर आमंत्रित किया। इसमें जनपद के कुंडा ब्लॉक के बरई ग्राम पंचायत के प्रधान, प्रशासक खुर्शीद अहमद (भुट्टो हाफिज) भी शामिल रहे।
इसमें छंठे वित्त आयोग के लिए उनका सुझाव लिया और उनको सम्मानित किया गया। गुरुवार को प्रधान भुट्ठो हाफिज गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


