घायल साथियों को देखने गए कर्मचारी की बाइक चोरी
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh-kunda News - कुंडा नगर पंचायत के सफाईकर्मियों की गाड़ी पलटने से घायल हुए कर्मचारियों को देखने राजेन्द्र कुमार तिवारी सीएचसी कुंडा गए। वहाँ पहुँचने पर उनकी बाइक गायब हो गई। काफी खोजने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला,...

कुंडा। शुक्रवार नगर पंचायत कुंडा के सफाईकर्मियों की गाड़ी पलटने से घायल होने पर कुंडा लाए गए। अत्तानगर निवासी और नगर पंचायत का कर्मचारी राजेन्द्र कुमार तिवारी घायल साथियों को देखने के लिए सीएचसी कुंडा गया। सीएचसी परिसर में बाइक खड़ी कर वह भीतर गया। साथियों की देखभाल कर जब लौटा तो उसकी बाइक गायब थी। काफी खोजने के बाद भी बाइक का सुराग नहीं लगा। शनिवार को राजेंद्र ने बाइक चोरी की तहरीर पुलिस को दी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


