Pratapgarh Kunda News: घर के सामने बैठे दंपती पर चाकू से हमला, लहूलुहान

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

Pratapgarh Kunda News: कोतवाली क्षेत्र के बंशीपट्टी गांव में रविवार रात एक युवक ने 70 वर्षीय लालजी मिश्र और उनकी 62 वर्षीय पत्नी ममता मिश्र पर चाकू से हमला किया। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए सीएचसी पट्टी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।

घर के सामने बैठे दंपती पर चाकू से हमला, लहूलुहान
घर के सामने बैठे दंपती पर चाकू से हमला, लहूलुहान

Pratapgarh Kunda News: पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के बंशीपट्टी गांव में रविवार रात घर के बाहर बैठे दंपती पर एक युवक ने चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों को सीएचसी पट्टी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बंशीपट्टी गांव निवासी 70 वर्षीय लालजी मिश्र रविवार रात करीब 8:30 बजे 62 वर्षीय पत्नी ममता मिश्र के साथ घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और दोनों पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक हमलावर भाग निकला। परिजन दोनों को सीएचसी पट्टी ले आए।

यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन हमलावर का सुराग नहीं लगा। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। हमलावर की तलाश की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रतापगढ़ - कुंडाPratapgarh Kunda News: घर के सामने बैठे दंपती पर चाकू से हमला, लहूलुहान