नौनिहालों ने खेली होली, रंगों से हुए सराबोर
Mar 02, 2026 05:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh-kunda News - कुंडा के देवकी मॉर्डन पब्लिक स्कूल में बच्चों ने प्रबंधक सुमित गुप्ता के मार्गदर्शन में होली मनाई। बच्चों ने राधा कृष्ण का रूप धारण कर फूल और गुलाल से होली खेली। इसके बाद रंगों की होली का आयोजन किया गया। प्रबंधक ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।

कुंडा। देवकी मॉर्डन पब्लिक स्कूल बाबूगंज मझिलगांव में सोमवार को नौनिहालों ने प्रबंधक सुमित गुप्ता के निर्देशन में होली खेली। राधा कृष्ण का रुप धरे बच्चे पहले फूल औैर गुलाल से होली खेली। इसके बाद बच्चों में जोश जगा तो रंगों की होली शुरू हो गई। बच्चों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी होली के रंग में रंग दिया। प्रबंधक ने बच्चों को होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सोहन सिंह, एसपी, अरविन्द गुप्ता, अंशुमाला, प्रियांशु, अमीषा, मनीषा, प्रिया, रंजना आदि शिक्षक मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


