करवा चौथ: सुहागिनों को खूब भा रहीं जिम्मी-जू और सिलिकॉन की साड़ियां

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला करवा चौथ का निर्जला व्रत सजने-संवरने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस बार महिलाएं रविवार को व्रत रखेंगी। बाजार में साड़ियों और पूजा सामग्री की मांग बढ़ गई है। सूरत...

करवा चौथ: सुहागिनों को खूब भा रहीं जिम्मी-जू और सिलिकॉन की साड़ियां

पति की दीर्घायु के लिए रखा जाने वाला करवा चौथ का निर्जला व्रत सजने, संवरने के लिहाज से भी बेहद अहम माना जाता है। यही कारण है कि व्रत से पहले बाजार में कपड़े और सौन्दर्य प्रसाधन की दुकानों पर सुहागिनों की भीड़ दिखने लगी है। इस बार करवा चौथ का निर्जला व्रत महिलाएं रविवार को रखेंगी। तैयारियों को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गई है। इस बार शहर में सूरत की जिम्मी-जू और सिलिकॉन साड़ियां व्रती महिलाओं की पहली पसंद साबित हो रही हैं। पंजाबी मार्केट के कपड़ा कारोबारी शेरू ने बताया कि सप्ताह भर से इन साड़ियों की डिमांड बढ़ गई है। इन साड़ियों की बिक्री बढ़ने की संभावना से दुकानदारों ने पहले ही पर्याप्त स्टॉक मंगा लिया था। इसी तरह चौक घंटाघर के बर्तन व्यवसायी श्याम शंकर सिंह ने बताया कि व्रती महिलाएं इस बार मिट्टी वाले करवा के साथ पीतल से बने करवा खरीद रही हैं। बीते पांच वर्षों में इक्का दुक्का महिलाएं ही पीतल वाला करवा खरीदती थीं लेकिन इस बार इसकी डिमांड बढ़ गई है।

पूजन सामग्री और ब्यूटी पार्लरों में भी भीड़

Voice of UP

करवा चौथ व्रत को लेकर शहर में पूजन सामग्री और ब्यूटी पार्लर की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ में इजाफा हो गया है। दरअसल व्रती महिलाएं व्रत की तैयारियों के साथ सजने संवरने के सामान एडवांस खरीद लेना चाहती हैं, जिससे व्रत वाले दिन किसी तरह की समस्या न हो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।