बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती रविवार को मनाई गई। राजनीतिक दलों की ओर से उनके चित्र पर माल्यार्पण कर व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने उन्हें सामाजिक न्याय का मसीहा बताया।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मीराभवन स्थित कार्यालय पर जयंती मनाई। शुरुआत कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। पूर्व विधायक नागेन्द्र सिंह यादव (मुन्ना) ने कहा कि कर्पूरी शोषित समाज के थे फिर भी मुख्यमंत्री बने, यह उनके व्यक्तित्व को प्रदर्शित करता है। जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, गुलफाम खान, इरशाद सिद्दीकी, रमेश यादव, वासिक खान, सुषमा पाल, गीता यादव, शबनम बानो आदि मौजूद रहीं। अपना दल एस के कार्यक्रम में सदर विधायक राजकुमार पाल ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के जीवन से सभी लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए। नाई समाज के जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि कर्पूरी ने पिछड़े वर्ग के लिए आजीवन संघर्ष किया। बृजेश पटेल, बीएल पासी, कुलदीप, दिनेश शुक्ल, दीपक मिश्र, आशू पाल, शिवमूरत पटेल, वीपी चौहान, अरविंद मौर्य आदि मौजूद रहे।