ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडारामकथा से पूर्व निकली कलश यात्रा

रामकथा से पूर्व निकली कलश यात्रा

नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ महोत्सव के शुभारम्भ से पूर्व रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। रामअंजोर मिश्र इंटर कॉलेज के प्रांगण से...

रामकथा से पूर्व निकली कलश यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाSun, 05 Dec 2021 06:41 PM
ऐप पर पढ़ें

लालगंज। नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ महोत्सव के शुभारम्भ से पूर्व रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। रामअंजोर मिश्र इंटर कॉलेज के प्रांगण से निकली कलश यात्रा में श्रद्धालु सिर पर कलश रख निकले। इसके पूर्व महोत्सव स्थली पर मंत्रोच्चारण के साथ पूजन हुआ। अयोध्या से पधारे श्री प्रकाशचंद्र की अगुवाई में शंखध्वनि के साथ कलश यात्रा शुरू हुई। चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी और स्थानीय विधायक के मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने संतों का माल्यार्पण किया। कलश यात्रा का नगरवासियों ने पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। इस दौरान मुख्य यजमान पंडित वज्रघोष ओझा, निर्मला ओझा, शत्रुघ्न शुक्ल, रमेश कौशल, अनिल त्रिपाठी महेश, डॉ फणीन्द्र नारायण मिश्र, गुडडू सोनी, जय कौशल, दीपक पांडेय, विकास पांडेय, सुनील सिंह मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें