Pratapgarh Kunda News: सियार के हमले में युवक घायल
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh Kunda News: सैफाबाद गांव में जाबिर अली पर रविवार सुबह एक सियार ने हमला कर दिया। सियार ने उनके हाथ को काट लिया, जिससे वह घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें सीएचसी पट्टी में भर्ती कराया, जहाँ चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह के अनुसार उनका इलाज किया जा रहा है।

Pratapgarh Kunda News: सैफाबाद। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सैफाबाद गांव निवासी जाबिर अली रविवार सुबह करीब आठ बजे घर के सामने बैठे थे। इसी दौरान जंगल की ओर से निकले एक सियार ने उन पर हमला कर दिया। सियार ने उनके हाथ में काट लिया, जिससे वह घायल हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी पट्टी ले गए। जहां उन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि सियार के काटने से हाथ में कई जगह जख्म हुए हैं, इलाज किया जा रहा है।

