Investigation into Adulterated DAP Sales by IFFCO Market Farmers Raise Concerns अफसरों ने लिया डीएपी का सैंपल, दर्ज किया बयान, Pratapgarh-kunda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsInvestigation into Adulterated DAP Sales by IFFCO Market Farmers Raise Concerns

अफसरों ने लिया डीएपी का सैंपल, दर्ज किया बयान

Pratapgarh-kunda News - इफको बाजार से मिलावटी डीएपी बेचने की खबर के बाद कृषि विभाग की टीम ने लक्ष्मीगंज बाजार में किसानों के बयान दर्ज किए और डीएपी का सैंपल लिया। किसानों ने हंगामा किया था, जिसके बाद जिला कृषि अधिकारी ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाMon, 18 Aug 2025 11:03 PM
share Share
Follow Us on
अफसरों ने लिया डीएपी का सैंपल, दर्ज किया बयान

जेठवारा, हिन्दुस्तान संवाद। इफको बाजार से मिलावटी डीएपी बेचने की खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को कृषि विभाग के अफसरों की टीम लक्ष्मीगंज बाजार पहुंच गई। अफसरों ने दो ग्राम पंचायत के किसानों का बयान दर्ज किया और खरीदी गई डीएपी का सैंपल लिया। अफसरों ने किसानों के सामने डीएपी की प्राथमिक जांच भी की। हालांकि डीएपी की शुद्धता लेबोरेट्री की रिपोर्ट से ही स्पष्ट होने की बात कही। विकास खंड मानधाता के सरायदेवराय में स्थित इफको बाजार पर 16 अगस्त को जुटे सैकड़ों किसानों ने कर्मचारियों पर मिलावटी डीएपी बेचने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। कर्मचारियों ने इसकी सूचना केंद्र प्रभारी को दी तो उन्होंने कुछ देर में पहुंचने का आश्वासन दिया था।

अपरान्ह करीब एक बजे तक केंद्र प्रभारी नहीं पहुंचे तो कर्मचारी केंद्र में ताला बंद कर चले गए थे। किसान केंद्र पर शाम चार बजे तक डटे थे, लेकिन केंद्र प्रभारी नहीं पहुंचे तो किसान निराश होकर घर लौट गए थे। किसानों के हंगामा करने की खबर प्रकाशित होने के बाद जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने टीम गठित कर सम्बंधित किसानों का बयान दर्ज करने और डीएपी का सैंपल लेने का निर्देश दिया। सोमवार को कृषि विभाग के अफसर ऐंठी गांव पहुंचे तो दर्जनों किसान खाद की बोरियां लेकर उनके पास पहुंचे। अफसरों ने किसानों का बयान दर्ज किया और डीएपी का सैंपल जांच के लिए जुटाया। इफको बाजार से डीएपी खरीदने वाले किसानों का नाम, पता और आधार कार्ड भी अफसरों ने जांच के लिए जमा कराया है। जांच टीम का नेतृत्व कर रहे कृषि विभाग के वीर विक्रम सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में किसानों ने जो डीएपी दी है वह मिलावटी प्रतीत हो रही है, हालांकि इसकी पुष्टि लेबोरेट्री की जांच के बाद ही हो सकेगी। ऐंठी और लक्ष्मीगंज के दो दर्जन से अधिक किसानों का बयान दर्ज किया गया है और जांच के लिए डीएपी का सैंपल लिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।