संगोष्ठी में महिलाओं को किया गया सम्मानित
Pratapgarh-kunda News - गौरा ब्लॉक सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं को सम्मानित किया गया। इससे पहले जागरूकता रैली भी निकाली गई। एडीओ आईएसबी रशीद अहमद ने महिलाओं के अधिकारों के बारे में बताया। आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी गई और उन्हें सम्मान पत्र प्रदान किए गए।
गौरा। गौरा ब्लॉक सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को संगोष्ठी आयोजित कर समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके पहले समूह की महिलाओं की ओर जागरूकता रैली भी निकाली गई। संगोष्ठी में एडीओ आईएसबी रशीद अहमद ने महिलाओं के अधिकार व सम्मान के बारे में महिलाओं को जागरुक किया। आजीविका मिशन से जुड़ी समूह की महिलाओं को योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर आजीविका मिशन से जुड़ी मनीता, रेखा, साधना, डिंपल, चमेला देवी सहित अन्य बहनों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन ग्राम विकास अधिकारी संतोष पासवान ने किया। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी शांति प्रकाश शर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी विकास तिवारी, ब्लॉक मिशन प्रबंधक राम मनोहर, रामचंद्र, बैंक सखी प्रीति यादव, समूह सखी कुसुम देवी आदि मौजूद रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


