उच्च शिक्षा मंत्री करेंगे दो दिवसीय अर्न्तराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन
Pratapgarh-kunda News - कृपालु महिला महाविद्यालय कुंडा में 24-25 फरवरी को आयोजित होने वाले दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन को ग्रामीण भारत में उच्च शिक्षा के उन्नयन के लिए वैश्विक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शोध पत्रों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष समीक्षा समिति का गठन किया गया है।

देश-विदेश से पहुंचने लगे हैं कृपालु कॉलेज में शोध पत्र कुंडा, संवाददाता। कृपालु महिलाा महाविद्यालय कुंडा में आयोजित दो दिवसीय अर्न्तराष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियां जोरो पर चल रही है। देश-विदेश के शोधार्थियों के शोध पत्र कृपालु कॉलेज में पहुंचने लगे हैं। दो दिवसीय अर्न्तराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय करेंगे। ग्रामीण भारत में उच्च शिक्षा के उन्नयन को वैश्विक दृष्टिकोण से 24-25 फरवरी को आयोजित अर्न्तराष्ट्रीय सम्मेलन को देश-विदेश से शिक्षाविदों का समर्थन मिल रहा है। सम्मेलन की तैयारियों को कॉलेज प्रशासन शैक्षणिक एवं प्रशासनिक रुप से सक्रिय है। प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार नागर ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. पंकज अरोड़ा ने सम्मेलन की सफलता को शुभकामना भेजी है जो कालेज के लिए बड़ी प्रेरणा है।
कालेज प्रशासन के मुताबिक सम्मेलन के लिए देश विदेश से शोध पत्र मिल रहे हैं जो सम्मेलन की शैक्षिक गुणवत्ता एवं अर्न्तराष्ट्रीय स्वीकार्यता को दर्शाते हैं। शोध पत्रो की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को विशेष समीक्षा समिति का गठन किया गया है, जो शोध पत्रो की समीक्षा एवं चयन का कार्य कर रही है। शोध पत्रो के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 फरवरी सुनिश्चित है। प्राचार्य ने कहा अर्न्तराष्ट्रीय सम्मेलन न केवल भारत में उच्च शिक्षा के उन्नयन पर सार्थक विमर्श का मंच बनेगा बल्कि महाविद्यालय को अर्न्तराष्ट्रीय शैक्षणिक मानचित्र पर सशक्त पहचान भी मिलेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


