खेलते समय निर्माणाधीन दीवार से किरी चार साल की मासूम, गई जान
निर्माणाधीन दीवार पर खेलते समय गिरी मासूम बालिका की मौत हो गई। घबराए परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बालिका के मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन...
निर्माणाधीन दीवार पर खेलते समय गिरी मासूम बालिका की मौत हो गई। घबराए परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बालिका के मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बगैर पुलिस को खबर किए शव लेकर चले गए।
हथिगवां थाना क्षेत्र के खरगीपुर गांव निवासी सौखीलाल घर की दीवार बनवा रहा था। रविवार शाम काम बंद हुआ तो उसी पर घर के बच्चे चढ़कर खेलने लगे। इसी बीच सौखी की चार वर्षीय बेटी अनूपा देवी अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। ईंट पर गिरने से उसको गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घबराए परिजन उसे सीएचसी लाए। डाक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका के मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घबराए परिजन बगैर पुलिस को खबर दिए शव लेकर घर चले गए।