Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsIndira Cup Cricket Matches RPS Academy and Zaidi Academy Shine
आरपीएस और जैदी क्रिकेट अकादमी की जीत

आरपीएस और जैदी क्रिकेट अकादमी की जीत

संक्षेप:

Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में आयोजित इंदिरा कप में आरपीएस क्रिकेट अकादमी अयोध्या ने 126 रन बनाकर जीत हासिल की, जबकि जैदी क्रिकेट अकादमी ने 210 रन बनाते हुए दूसरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया। आरपी रस्तोगी क्रिकेट अकादमी 73 रन पर सिमट गई। गोविंद वर्मा और सौरव यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

Jan 18, 2026 10:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित इंदिरा कप में रविवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम और आरपीएस क्रिकेट अकादमी अयोध्या के बीच मैच हुआ। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने खिलाड़ियों परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई। आरपीएस क्रिकेट अकादमी अयोध्या की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 126 रन बनाए। जिसमें शत्रुंजय ने 29, प्रज्ज्वल यादव ने 23 रन बनाए। स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रतापगढ़ की टीम की तरफ से विवेक गौड़ ने दो विकेट सैफ ने दो विकेट लिए। जवाब में उत्तरी प्रतापगढ़ स्टेडियम की टीम 20 ओवर में 111 रन पर ही सिमट गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसमें सक्षम ने 18 रन और मीत ने 17 रन बनाए। आरपीएस अयोध्या की टीम की तरफ से गोविंद वर्मा और अभिषेक ने तीन-तीन विकेट के लिए। मैच के मैन ऑफ द मैच गोविंद वर्मा रहे। निर्णायक अभिषेक सोनी और अर्पित यादव रहे l दूसरा मैच आरपी रस्तोगी क्रिकेट अकादमी और जैदी क्रिकेट अकादमी के बीच हुआ। जैदी क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 210 रन बनाए। इसमें सौरव यादव ने 106 रन का स्कोर बनाया। देवांश ने 30 और हर्षित ने 24 रन बनाए। आरपी रस्तोगी की तरफ से सत्यानंद और अनिकेत ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में उतरी आरपी रस्तोगी क्रिकेट अकादमी मलाका की टीम ने 13.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 73 रन ही बना सकी। जिसमें कार्तिक और अनिकेत ने 23-23 रन बनाए। जैदी क्रिकेट एकेडमी की तरफ से मयंक, रूद्र, सुधांशु ने दो-दो और हार्दिक ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच सौरव यादव रहे।