विश्वकप जीतने पर टीम इंडिया को दी बधाई
Pratapgarh-kunda News - टी-20 विश्वकप के फाइनल में टीम इंडिया की शानदार विजय पर सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय के नारों के साथ जीत का उत्सव मनाया। विद्यालय के प्रबंधन ने टीम इंडिया को बधाई दी।

प्रतापगढ़ संवाददाता। टी-20 विश्वकप के फाइनल में टीम इंडिया की शानदार विजय पर सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने भारतीय टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। विद्यालय के विद्यार्थियों ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत का उत्सव मनाया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजेन्द्र सिंह, मैनेजर डॉ. मनीष सिंह, डायरेक्टर डॉ. मनीषा सिंह ने संयुक्त रूप से टीम इंडिया को बधाई दी। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. ऋचा भार्गव एवं सभी शिक्षकों ने संयुक्त रूप से टीम इंडिया की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


