Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsIndian Language Day Seminar Celebrates Cultural Diversity and Heritage
सुब्रमण्यम भारती के पदचिन्हों पर चलकर उनके आदर्शों को करे आत्मसात: ओम प्रकाश

सुब्रमण्यम भारती के पदचिन्हों पर चलकर उनके आदर्शों को करे आत्मसात: ओम प्रकाश

संक्षेप:

Pratapgarh-kunda News - भारतीय भाषा अभियान काशी प्रांत इकाई द्वारा कलक्ट्रेट सभागार में भारतीय भाषा दिवस संगोष्ठी का आयोजन किया गया। डीएम शिव सहाय अवस्थी ने इसे भारतीय भाषाओं की समृद्धि का पर्व बताया। संगोष्ठी में संघ के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश और अन्य अतिथियों ने भाग लिया और चिन्नास्वामी सुब्रमण्यम भारती के आदर्शों को याद किया।

Dec 12, 2025 10:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

भारतीय भाषा अभियान काशी प्रांत इकाई की ओर से शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में भारतीय भाषा दिवस संगोष्ठी हुई। संघ के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश ने कहा कि सुब्रमण्यम भारती के पदचिन्हों पर चलकर उनके आदर्शों को आत्मसात करना आवश्यक है। संगोष्ठी में डीएम शिव सहाय अवस्थी, संयुक्त मजिस्ट्रेट अनुष्का शर्मा ने अपना विचार रखे। संगोष्ठी में वरिष्ठ अधिवक्ता राजाराम सरोज ने अध्यक्षता की। महाकवि चिन्नास्वामी सुब्रमण्यम भारती व मां सरस्वती के चित्र के समक्ष अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित व पुष्प अर्पित कर राष्ट्रगीत गाकर अतिथियों ने शुभारंभ किया। भारतीय भाषा अभियान के संयोजक महेश कुमार गुप्त ने डीएम शिव सहाय अवस्थी को संविधान की प्रस्तावना व पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश व आईएएस संयुक्त मजिस्ट्रेट अनुष्का शर्मा को पुष्प गुच्छ एंव स्मृतिचिह्न भेंट किया। मुख्य अतिथि डीएम शिव सहाय अवस्थी ने कहा कि भारतीय भाषा दिवस भारतीय भाषाओं की समृद्धि, विविधता और सांस्कृतिक आत्मा को सम्मान देने का पर्व है। इस अवसर पर चिन्नास्वामी का स्मरण विशेष रूप से प्रेरक है, क्योंकि उन्होंने अपने जीवन को भारतीय भाषाओं के संरक्षण, संवर्द्धन और साहित्यिक उन्नयन के लिए समर्पित किया। संचालन अधिवक्ता किरण बाला सिंह ने किया। कार्यक्रम में भारतीय भाषा अभियान के संयोजक, डीजीसी राजस्व राघवेंद्र सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम शुक्ल, अभियान के सहसंयोजक अभिषेक शर्मा, शिवेश शुक्ला, प्रदीप पांडेय, आशीष, अनुराग मिश्रा, धीरज मिश्रा, राहुल सिंह, वीर गौरव, आकाश गुप्ता, अरविंद पांडेय, अवनीश शर्मा, शिवकुमार, पुष्पजीवी, रवि सिंह, परमानंद, दीपू मिश्र, अनिल, संतोष दुबे मौजूद रहे।