Pratapgarh Kunda News: व्यापारियों ने सुभाष पार्क में किया ध्वजारोहण
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़ में व्यापारियों ने स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी की अगुवाई में हुए समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव और विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान व्यापारियों ने उन्हें पगड़ी और माला पहनाकर सम्मानित किया।

Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी के नेतृत्व में शनिवार को व्यापारियों ने शहर स्थित सुभाष पार्क में स्वतंत्रता दिवस मनाया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने ध्वजारोहण के बाद देश की आजादी के दीवानों के बारे में चर्चा की। व्यापारियों की ओर से भाजपा जिलाध्यक्ष और राजेंद्र मौर्य को पगड़ी व माला पहनाकर बुके और प्रतीक चिह्न भेंट किया। संचालन महामंत्री संजय सोनी ने किया। इस दौरान ज्ञान प्रकाश केसरवानी, नारायण खंडेलवाल, अनिल चौरसिया, राहुल केसरवानी, श्याम शंकर सिंह आदि मौजूद रहे।


