बीईओ ने किया एकल कक्ष का लोकार्पण
Pratapgarh-kunda News - कालाकांकर के जनवामऊ विद्यालय में समग्र शिक्षा अभियान के तहत एकल कक्ष का लोकार्पण बीईओ ओम नारायण सिंह ने किया। पूजा के बाद कक्ष को विद्यार्थियों को समर्पित किया गया। इस अवसर पर कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
परियावां, हिन्दुस्तान संवाद। कालाकांकर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जनवामऊ में समग्र शिक्षा अभियान के तहत नवनिर्मित एकल कक्ष का लोकार्पण बीईओ ओम नारायण सिंह ने किया। पूजन के बाद फीता काटकर कक्ष को विद्यार्थियों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि विद्या ही मनुष्य को विनय, पात्रता, धन, धर्म और सुख प्रदान करती है। इस मौके पर अटेवा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुभाष सोनकर, पन्नालाल यादव, अटेवा के विधिक सलाहकार राधे शुक्ला, जिलासंगठन मंत्री राजकुमार शुक्ला, सहायक अध्यापक आलोक सिंह, प्रियंका शुक्ला, ज्ञान बाबू, सुनीता आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


