एसपी ने लीलापुर थाने के नए भवन का किया उद्घाटन
लक्ष्मणपुर में लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर स्थित लीलापुर थाने के नए भवन का उद्घाटन एसपी दीपक भूकर ने किया। इसके बाद मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया और थाना परिसर में पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए और एसपी को सम्मानित किया गया।
लक्ष्मणपुर। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर स्थित लीलापुर थाने के नवनिर्मित भवन का गुरुवार दोपहर एसपी दीपक भूकर ने फीता काटकर उद्घाटन किया। थाने के भवन का उद्घाटन करने के बाद एसपी ने थाना परिसर में ही मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इसके बाद एसपी ने एएसपी पश्चिमी बृजनन्दन राय, एएसपी पूर्वी आलोक कुमार के साथ थाना परिसर में पौधरोपण किया। कार्यक्रम में मौजूद प्रधानों ने एसपी दीपक भूकर बुके व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संयोजन लीलापुर एसओ आमला सिंह ने किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता देवी प्रसाद मिश्र, प्रधान मनोज सिंह, उपनिरीक्षक सुमित वर्मा, दीपक यादव, शिशिर पटेल, डीडी कश्यप, केशव, शहंशाह, प्रतिभा सिंह, गणेश सिंह काशी आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


