ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडादो लोगों के विवाद में तीसरे को पीट दिया

दो लोगों के विवाद में तीसरे को पीट दिया

दो लोगों के विवाद में बीच में आए तीसरे पक्ष के युवक को पीट दिया गया। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। मानधाता के खरवईं निवासी प्रशांत सिंह का चार...

दो लोगों के विवाद में तीसरे को पीट दिया
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाMon, 25 Oct 2021 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

देल्हूपुर। हिन्दुस्तान संवाद

दो लोगों के विवाद में बीच में आए तीसरे पक्ष के युवक को पीट दिया गया। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

मानधाता के खरवईं निवासी प्रशांत सिंह का चार दिन पहले वोटर आईडी बनाने को लेकर बीएलओ राजेश गुप्ता निवासी देल्हूपुर से विवाद हो गया था।

प्रशांत सोमवार शाम देल्हूपुर शराब के ठेके पास पहुंचे तो वहां राजेश के पक्ष के कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। प्रशांत पुलिस चौकी में भाग गए तो आरोपितों ने सामने आए देल्हूपुर निवासी सुनील सरोज (25) को पीटकर घायल कर दिया। आरोपितों के खिलाफ प्रशांत व सुनील सरोज दोनों ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें