ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाजेल की बैरक में बंदी ने रातभर किया हंगामा

जेल की बैरक में बंदी ने रातभर किया हंगामा

मारपीट के आरोपी मनोरोगी बंदी ने जेल में पूरी रात हंगामा किया। रविवार सुबह जेल के अधिकारियों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल में भर्ती...

जेल की बैरक में बंदी ने रातभर किया हंगामा
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाSun, 17 Jun 2018 11:02 PM
ऐप पर पढ़ें

मारपीट के आरोपी मनोरोगी बंदी ने जेल में पूरी रात हंगामा किया। रविवार सुबह जेल के अधिकारियों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

कंधई इलाके में रहनेवाले मारपीट के आरोपी बंदी संजय सरोज (28) को शनिवार सुबह कंधई पुलिस ने जेल भेजा था। जेल के अधिकारियों के मुताबिक संजय मनोरोगी है। शनिवार रात संजय ने बैरक में बंदियों से गाली-गलौच, मारपीट करते हुए जमकर हंगामा किया। बंदियों ने किसी तरह से उसे पकड़ने के बाद जेल अस्पताल पहंुचाया। रविवार सुबह जेल अस्पताल में भी संजय हंगामा करने लगा तो डॉक्टर ने जेल के अधिकारियों की सलाह पर उसे जिला अस्पताल भेजा। बंदी संजय का इलाज जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में चल रहा है। वार्ड में उसकी देखरेख के लिए जेल के दो सिपाही तैनात हैं।

इनका कहना:

मनोरोगी बंदी ने जेल में हंगामा किया था। उसकी हालत बिगड़ती देख जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

- एके सिंह, प्रभारी जेल अधीक्षक

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें