बगैर अनुमति आम का पेड़ काटने पर तीन पर केस
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh-kunda News - मानिकपुर के कालाकांकर वन रेंज में बीट प्रभारी दिनेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। 30 मार्च को उन्होंने देखा कि श्रीकृष्ण उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास आम के पेड़ की डालें काटी गई थीं। जांच में पता चला कि बहरामई गांव के कुछ लोगों ने अनुमति के बिना पेड़ काटा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

मानिकपुर। कालाकांकर वन रेंज के बीट प्रभारी दिनेश कुमार ने मानिकपुर पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 30 मार्च की शाम वह अपने सेक्सन प्रभारी अवध बिहारी उपवन रेंजर के साथ श्रीकृष्ण उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास पहुंचे तो देखा आम के पेड़ की डाले काटकर गायब कर दी गई थी। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि बहरामई गांव के कुछ लोगों ने पेड़ काटा है। जब उनसे सम्पर्क कर पेड़ काटने की अनुमति पत्र मांगा तो वह कोई अभिलेख नहीं दिखा सके। बीट प्रभारी दिनेश की तहरीर पर पुलिस ने ज्ञानेन्द्र पाल, अरविन्द पाल, शुभम पाल के खिलाफ वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


