नायब तहसीलदार ने खाली कराया चकमार्ग

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - संडवा चंडिका के ताला सिरिस्ताबाद में कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया था, जिससे गांव का रास्ता बाधित हो गया था। ग्रामीणों ने प्रधान के साथ मिलकर शिकायत की। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने कार्रवाई की और अवैध कब्जा हटवाया। अब ग्रामप्रधान ने रास्ता बनाने का काम शुरू कर दिया है।

नायब तहसीलदार ने खाली कराया चकमार्ग

अंतू। संडवा चंडिका के ताला सिरिस्ताबाद पीरुपुर में चकमार्ग पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया था। इससे गांव का रास्ता नहीं बन पा रहा था। ग्रामीणों ने प्रधान वंशराज सिंह के साथ समाधान दिवस में शिकायत की थी। एसडीएम सदर नैन्सी सिंह के निर्देश पर शनिवार शाम नायब तहसीलदार गड़वारा दिनेशचंद तिवारी ने राजस्व और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर चकमार्ग की नाप कराकर अवैध कब्जा हटवा दिया। इस दौरान कुछ लोग नाराजगी जताते हुए नोकझोंक करने लगे लेकिन प्रशासन के सख्त रुख को देख शांत हो गए। ग्रामप्रधान ने मिट्टी डलवाकर ग्रामीणों के आवागमन के लिए रास्ता बनवाने का काम शुरू कर दिया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।