आईजी ने टीजीटी परीक्षा व्यवस्था की जानकारी ली
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाप्रतापगढ़ में आईजी प्रयागराज अजय कुमार मिश्र ने टीजीटी परीक्षा की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस लाइन में गार्ड का निरीक्षण किया और परीक्षा के केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की सराहना की।
प्रतापगढ़। जिले में बुधवार को आयोजित टीजीटी परीक्षा व्यवस्था की जानकारी लेने आईजी प्रयागराज अजय कुमार मिश्र पुलिस लाइन पहुंचे। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने सलामी गारद का निरीक्षण किया। इस मौके पर डीएम अभिषेक पांडेय, एसपी दीपक भूकर ने आईजी का स्वागत किया। आईजी ने परीक्षा व्यवस्था के साथ ही जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य अभियानों की समीक्षा की। टीजीटी के परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सतर्क निगरानी और प्रभावी समन्वय के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की।
ये भी पढ़ें:टीजीटी भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


