एएनएम सेंटर में महिला पर किया जानलेवा हमला, आरोपी पति गिरफ्तार

Apr 09, 2026 03:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - तापगढ़, संवाददाता। बहन से मिलने एएनएम सेंटर गई महिला पर उसके पति ने ही जानलेवा हमला कर दिया। जमीन पर पटककर पीटने के साथ उसका गला दबाकर जान से मारने क

एएनएम सेंटर में महिला पर किया जानलेवा हमला, आरोपी पति गिरफ्तार

प्रतापगढ़, संवाददाता। बहन से मिलने एएनएम सेंटर गई महिला पर उसके पति ने ही जानलेवा हमला कर दिया। जमीन पर पटककर पीटने के साथ उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। उसकी बहन और पिता पर भी हमले का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के भुपियामऊ निवासी अयोध्या प्रसाद की पुत्री शीलू शुक्ला बुधवार शाम अपनी बहन से मिलने बड़नपुर एएनएम सेंटर गई थी। आरोप है कि वहां श्रीकांत का पुरवा पंड़वासी निवासी उसका पति अटल तिवारी पहुंचकर उसे गालियां देने लगा। सिर दीवार से टकराकर जमीन पर पटक दिया और गला दबाने लगा।

उसकी बहन और मौके पर पहुंचे पिता को भी मारने का प्रयास किया। पुलिस ने शीलू शुक्ला की तहरीर पर जानलेवा हमले का केस दर्जकर आरोपी अटल तिवारी को मोहनगंज तिराहे के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।