दहेज हत्या के आरोप में पुलिस ने पति और सास को किया गिरफ्तार
विवाहिता की दहेज हत्या के आरोप में पति और सास के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। गुरुवार को सुबह गश्त के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गांव के
लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विवाहिता की दहेज हत्या के आरोप में पति और सास के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। गुरुवार को सुबह गश्त के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया। स्थानीय कस्बे के पूरे हरिकिशुन निवासी पूनम यादव पत्नी संतोष यादव की बुधवार को सुबह संदिग्ध दशा में मौत हो गई थी। मामले में मृतक विवाहिता के भाई पूरे नक्का (पूरे मठहा) निवासी प्रमोद यादव ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। आरोप है कि मंगलवार रात पति संतोष यादव, सास मालती देवी ने बहन पूनम की दहेज के लिए हत्या कर दी।
तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई। गुरुवार को सुबह गश्त के दौरान पुलिस ने गांव के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


