ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडामुंबई से आए सैकड़ों यात्री बिना जांच के भागे

मुंबई से आए सैकड़ों यात्री बिना जांच के भागे

मुंबई से साकेत एक्सप्रेस से आए सैकड़ों यात्री गुरुवार सुबह बिना कोरोना जांच कराए ही चले गए। बुधवार रात मुंबई उद्योग नगरी के 172 यात्रियों की जांच...

मुंबई से आए सैकड़ों यात्री बिना जांच के भागे
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाThu, 15 Apr 2021 11:42 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई से साकेत एक्सप्रेस से आए सैकड़ों यात्री गुरुवार सुबह बिना कोरोना जांच कराए ही चले गए। बुधवार रात मुंबई उद्योग नगरी के 172 यात्रियों की जांच के बाद किट ही खत्म हो गई। ऐसे में दर्जनों यात्रियों को बिना जांच के ही जाना पड़ा।

बुधवार रात मुंबई से आई उद्योग नगरी से उतरे यात्री कोरोना की जांच कराने के लिए लाइन में खड़े हो गए। स्वास्थ टीम ने 172 यात्रियों की जांच की। इसके बाद जांच किट ही खत्म हो गई। इसमें तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। अन्य यात्री बिना जांच कराए ही चले गए। गुरुवार सुबह मुंबई से आई साकेत एक्सप्रेस से भी 150 से अधिक यात्री उतरे। इसमें 50 यात्रियों की जांच की गई। जबकि अन्य यात्री बिना जांच के ही चले गए। नई दिल्ली से आई पद्मावत एक्सप्रेस के 69 यात्रियों की जांच की गई। इसमें एक यात्री संक्रमित मिला। देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस के भी तीन लोग संक्रमित मिले।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें