ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाजनपदीय विद्यालयीय प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओं को सम्मान

जनपदीय विद्यालयीय प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओं को सम्मान

जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय युवक समारोह में तिलक इंटर कालेज के नौ छात्र-छात्राओं को कामयाबी मिली है। इनमें से पांच खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल का गौरव बढ़ाया है। छात्र-छात्राओं की उपलब्धि...

जनपदीय विद्यालयीय प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओं को सम्मान
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाMon, 24 Sep 2018 11:35 PM
ऐप पर पढ़ें

जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय युवक समारोह में तिलक इंटर कालेज के नौ छात्र-छात्राओं को कामयाबी मिली है। इनमें से पांच खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल का गौरव बढ़ाया है। छात्र-छात्राओं की उपलब्धि पर सोमवार को स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

प्रधानाचार्य डॉ. निशाकांत ओझा ने कहा कि नौ खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह विद्यालय परिवार के लिए गौरव की बात है। उन्होंने खिलाड़ी राहुल पाल, राजकुमार, शत्रुघ्न, नीरज कुमार, अंकिता पाल, चंदन प्रजापति, राहुल पाल, राजकुमार, बृजेंद्र कुमार को पुरस्कृत किया। वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. श्याम शंकर उपाध्याय ने मंडलीय रैली में कामयाबी के लिए उत्साहित किया। इस दौरान गौरव पाण्डेय, ओमशंकर मिश्र, ज्ञानेंद्र शुक्ल, संतोष पाण्डेय, रामयज्ञ शुक्ल, राजेश मिश्र, राकेश त्रिपाठी, विनोद यादव, प्रकाश त्रिपाठी, संजय त्रिपाठी, रवींद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें