प्रतिभावान छात्रों को किया गया पुरस्कृत

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

प्रतापगढ़ में भारतीय क्षत्रिय कल्याण संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री लव सिंह गहलोत के नेतृत्व में फतनपुर में मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर नए जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री की नियुक्ति भी की गई। कार्यक्रम में कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे और मेधावी छात्रों को शिक्षा सामग्री प्रदान की गई।

प्रतिभावान छात्रों को किया गया पुरस्कृत

प्रतापगढ़, संवाददाता। भारतीय क्षत्रिय कल्याण संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री संस्थापक/भाजपा मंडल अध्यक्ष लव सिंह गहलोत के नेतृत्व में मंगलवार को फतनपुर के सूरियावां में समाज के मेधावियों का सम्मान किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री लव सिंह ने लालमणि सिंह राठौर को जिलाध्यक्ष भदोही और हृदय सिंह राठौर को जिला महामंत्री पद पर मनोनीत किया। कार्यक्रम में डॉ. आजाद सिंह, डॉ. श्रीकांत सिंह चौहान, राजेश सिंह, लालमणि सिंह, आरती सिंह आदि ने मेधावी बच्चों को शिक्षा समाग्री देकर पुरस्कृत दिया। इस दौरान रमाशंकर सिंह गहलोत, संस्था के राष्ट्रीय वरिष्ठ प्रचारमंत्री जिलाजीत सिंह वत्स, रामशिरोमणि सिंह, सुरेश सिंह, राजप्रताप सिंह, सदानंद सिंह, वंशराज सिंह, पृथ्वीराज सिंह, इंदल सिंह, शीतला प्रसाद सिंह, अजय सिंह, मंगल सिंह आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।