ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाआज आएंगे गृहमंत्री राजनाथ सिंह

आज आएंगे गृहमंत्री राजनाथ सिंह

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को प्रतापगढ़ आ रहे हैं। वह मानधाता के मुनीश्वर दत्त उपाध्याय इंटर कॉलेज के मैदान में साढ़े 11 बजे भाजपा उम्मीदवार संगमलाल गुप्ता के पक्ष में जनसभा करेंगे।...

आज आएंगे गृहमंत्री राजनाथ सिंह
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाThu, 09 May 2019 12:33 AM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को प्रतापगढ़ आ रहे हैं। वह मानधाता के मुनीश्वर दत्त उपाध्याय इंटर कॉलेज के मैदान में साढ़े 11 बजे भाजपा उम्मीदवार संगमलाल गुप्ता के पक्ष में जनसभा करेंगे। जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने बताया कि जनसभा स्थल के पास ही बने हेलीपैड पर गृहमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा।

प्रियंका गांधी आज प्रतापगढ़ में

प्रतापगढ़। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को प्रतापगढ़ आएंगी। भंगवाचुंगी स्थित प्लाजा पैलेस में वह दोपहर दो बजे जनसभा को संबोधित करेंगी। जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र ने बताया कि मंच की व्यवस्था एसपीजी की देखरेख में हो रही है। रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा (मोना) ने भी मंच की तैयारी व कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। प्रियंका जनसभा के बाद जौनपुर रवाना हो जाएंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें