दुकानों पर उमड़ी खरीदारों की भीड़

Mar 02, 2026 10:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में होली के रंग पर्व को लेकर बाजारों में एक सप्ताह पहले से रौनक बढ़ गई थी। तीन दिन पहले से रंग, गुलाल और पिचकारियों की बिक्री शुरू हो गई थी। सोमवार को दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली, जहां परिवार के लोग खाद्य पदार्थों और रंगों की खरीदारी करते नजर आए।

दुकानों पर उमड़ी खरीदारों की भीड़

प्रतापगढ़। रंग पर्व होली को लेकर शहर सहित ग्रामीण इलाके की बाजारों में सप्ताह भर पहले से ही बड़ी-बड़ी दुकानें सज गई थीं। इन दुकानों पर वैसे तो रंग, गुलाल और पिचकारी की बिक्री तीन दिन पहले से शुरू हो गई थी लेकिन सोमवार को अधिकतर दुकान पर ग्राहकों की भीड़ दिखी। लोग पूरे परिवार के साथ दुकानों पर खाद्य पदार्थ सहित रंग गुलाल की खरीदारी करते दिखे। महिलाओं के साथ दुकान पर पहुंचे बच्चे जिद करके मुखौटा और पिचकारी की खरीदारी करते दिखे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।