प्रभावशाली नेताओं के क्षेत्र में सबसे अधिक असलहाधारी

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

प्रतापगढ़ में हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन में बेचैनी बढ़ गई है। 27 लाख की जनसंख्या में 23 हजार लोगों के पास शस्त्र लाइसेंस हैं। कुंडा और लालगंज तहसील में प्रभावशाली नेताओं के करीबी लोगों के पास सबसे अधिक लाइसेंस हैं। हाईकोर्ट ने गृह मंत्रालय से शस्त्र लाइसेंस की जानकारी मांगी है।

प्रभावशाली नेताओं के क्षेत्र में सबसे अधिक असलहाधारी

- हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब प्रशासन में बेचैनी - दो साल में सबसे अधिक जारी हुए शस्त्र लाइसेंस -27 लाख की आबादी में 23 हजार को मिला शस्त्र लाइसेंस प्रतापगढ़, शैलेश तिवारी। जनपद में दो तहसीलों के आसपास प्रभावशाली नेताओं के क्षेत्र में सबसे अधिक असलहाधारी हैं। कलक्ट्रेट के शस्त्र अनुभाग के अनुमानित आंकड़ों के अनुसार, कुंडा और लालगंज तहसील क्षेत्र के आसपास असलहों के शौकीन अधिकांश लोगों के पास राइफल, पंप गन अधिक हैं। शासन के आदेश पर प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने शस्त्रधारकों की कुंडली विभिन्न बिन्दुओं पर जुटना शुरू कर दिया है।

प्रभावशाली नेताओं की जांच

प्रदेश में प्रभावशाली कहे जाने वाले कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया सहित कई सफेदपोश के पास शस्त्र लाइसेंस से संबंधित जानकारी हाईकोर्ट ने गृह मंत्रालय से मांगी है। अब प्रशासन की ओर से ऐसे नेताओं के क्षेत्र में रहने वाले असलहाधारियों के शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया का सत्यापन कराने की तैयारी है। जनपद में करीब 27 लाख की आबादी में कलक्ट्रेट के शस्त्र अनुभाग के अनुसार, 23098 लोगों के पास असलहा है। पुलिस, प्रशासन की ओर से सत्यापन के बाद ही ऐसे लोगों को शस्त्र लाइसेंस जारी किया गया है। सूत्रों की माने तो कुंडा और लालगंज तहसील क्षेत्र के आसपास रहने वाले प्रभावशाली नेताओं के कथित करीबी लोगों के पास सबसे अधिक शस्त्र लाइसेंस है। ऐसे लोग प्रभावशाली नेताओं के काफिलों की शान बढ़ाते हुए राइफल, पंप गन, पिस्टल कमर में लगाकर कई सार्वजनिक कार्यक्रम में शिरकत करते देखे गए हैं। शस्त्र के प्रदर्शन पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ की ओर से बाहुबली छवि के प्रभावशाली कहे जाने वाले नेताओं को जारी शस्त्र लाइसेंस का विवरण गृह मंत्रालय की ओर से मांगा गया है। अब हाईकोर्ट की ओर से गृह मंत्रालय सहित जिम्मेदार अफसरों से यह भी पूछा गया है कि दो से अधिक मुकदमे में नामित परिवार के सदस्यों को किसी श्रेणी के तहत शस्त्र लाइसेंस जारी किया गया है। जनपदवार एक से अधिक परिवार में शस्त्र रखने वाले सदस्यों का विवरण प्रदान कराया जाए। ...................... दो साल में अधिक जारी हुए लाइसेंस, अफसरों में खलबली हाईकोर्ट की ओर से गृह मंत्रालय से शस्त्र विवरण की जानकारी व सत्यापन का सुझाव मिलते ही प्रशासन के अफसरों में बेचैनी बढ़ गई है। हालांकि मऊ के बाहुबली रहे दिवंगत सांसद मुख्तार अब्बास अंसारी के कुछ समर्थकों को कई साल पहले जनपद से शस्त्र लाइसेंस भी जारी किया गया था। सूत्रों के अनुसार, दो साल के भीतर प्रशासन की ओर से जनपद में अपराध में संलिप्त पाए गए 250 लोगों का पूर्व में निर्गत शस्त्र लाइसेंस निलंबित किया गया है। हालांकि दो साल के भीतर अप्रवासी सहित दो तहसीलों के आसपास रहने वाले सैकड़ों लोगों का शस्त्र लाइसेंस भी जारी हुआ है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रतापगढ़ में कितने लोगों के पास शस्त्र लाइसेंस हैं?
प्रतापगढ़ में 23098 लोगों के पास शस्त्र लाइसेंस हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।