Pratapgarh Kunda News: घरों में घुसा बरसात का पानी, खुली नगर के विकास की पोल

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

Pratapgarh Kunda News: गुरुवार रात हुई बारिश से मानिकपुर नगर पंचायत के वार्ड नं. दो बजहाभीट में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों के घरों में पानी भर गया। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। अधिकारी जांच का आश्वासन दे रहे हैं।

घरों में घुसा बरसात का पानी, खुली नगर के विकास की पोल

Pratapgarh Kunda News: गुरुवार रात झमाझम बारिश से लोगों के घरों में पानी आ गया। रातभर लोग घरों का पानी बाल्टी से बाहर निकालते रहे। पहली बरसात में नगर के विकास की पोल खुल गई। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से मोहल्ले के लोग परेशान हैं। जिम्मेदारों की उपेक्षा से लोगों में आक्रोश है। नगर पंचायत मानिकपुर के वार्ड नं. दो बजहाभीट में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है।

बारिश की शुरुआत

गुरुवार रात करीब आठ बजे से बरसात शुरू हुई तो इलाके में पूरी रात झमाझम बरसात हुई। जिससे अमरनाथ मास्टर, सुनील कुमार यादव, बृजलाल यादव सोनू यादव के घरों के पास पूरी सड़क पर पानी भर गया। आधी रात के बाद लोगों के घरे में पानी घुसने लगा। सुनील यादव, सोनू यादव, बृजलाल यादव के घरों में पानी घुस गया। शुक्रवार सुबह बरसात थमने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। मास्टर अमरनाथ, सुनील कुमार यादव, सोनू यादव, बृजलाल यादव, जगतपाल यादव, राम शरण,प्रेमनाथ, राम नरेश, हीरालाल आदि का कहना है कि जल निकासी के लिए समुचित व्यवस्था नहीं किए जाने से यह दिक्कत बनी है। लोगों ने कहा कि कई बार नगर पंचायत में शिकायत किए जाने के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।

शासन की प्रतिक्रिया

अभी हमको नया चार्ज मिला है। नगर के बारे में बहुत जानकारी नहीं है। कहां क्या करना है, कहां नहीं। कर्मियों को भेजकर मामले की जांच करा समस्या के निराकरण का प्रयास करेंगे।

- अजय कुमार अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत मानिकपुर

सामान्य प्रश्न

मानिकपुर में जल निकासी की समस्या क्यों है?
मानिकपुर नगर पंचायत के वार्ड नं. दो बजहाभीट में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण जल निकासी की समस्या है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsPratapgarh Kunda News: घरों में घुसा बरसात का पानी, खुली नगर के विकास की पोल