Pratapgarh Kunda News: लालगंज में बारिश में गिरे चार कच्चे घर, मासूम समेत सात लोग जख्मी
Pratapgarh Kunda News: लालगंज/अजगरा में कई दिनों की गरमी के बाद बारिश शुरू होने से कई कच्चे घर धराशायी हो गए। इस घटना में सात लोग घायल हुए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रशासन ने मदद का आश्वासन दिया है। घरों में मौजूद सामान भी नष्ट हुआ है।

Pratapgarh Kunda News: लालगंज/अजगरा, हिन्दुस्तान संवाद। कई दिनों तक भीषण गर्मी के बाद मौसम ने करवट ली और सोमवार से ही रूक-रूककर शुरू हुई बारिश में कई जगह कच्चे घर धराशायी हो गए। जिससे घर के अंदर सो रहे मासूम समेत सात लो गए जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। प्रशासन ने पीड़ितों को नुकसान का आकंलन कराकर आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया है। लालगंज तहसील इलाके के चंदापुर निवासी वीरेन्द्र विश्वकर्मा व धीरेन्द्र विश्वकर्मा का कच्चा घर सोमवार रात हुई बारिश में अचानक गिर गया। जिससे घर के अंदर सो रहे वीरेन्द्र विश्वकर्मा, नैतिक, नीतू पत्नी पंकज, पूजा पत्नी धीरेन्द्र, संगीता पत्नी वीरेन्द्र और डेढ़ वर्ष की मासूम बेटी भी सीमेंट की चादर के नीचे दबकर जख्मी हो गई। आधी रात हुई हुई घटना की जानकारी होते ही गांव के लोग दौड़े और आनन-फानन में सभी को बाहर निकाला। इसके बाद अस्पताल भेजा। इलाज के बाद सभी की हालत सामान्य बताई गई। इधर घर गिरने से गृहस्थी का सामान दब गया। जिससे हजारों का नुकसान हो गया। इसी क्रम में चमरूपुर शुक्लान निवासी सीताराम सरोज का कच्चा घर रात में भर भराकर गिर गया। जिससे गृहस्थी का सामान दब गया। हालांकि जिस समय घर गिरा के घर सभी लोग बाहर मड़हे में सो रहे थे। जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। तीसरी घटना लालगंज तहसील के ही पद्माकरपुर में हुई। गांव के मुनीर अहमद के कच्चे घर की दीवार मंगलवार को सुबह छह बजे करीब भर भराकर गिर गई। जिससे मुनीर अहमद की पत्नी जयदुलनिशा जख्मी हो गई। वहीं बंधी एक बकरी दबकर मर गई। इसके साथ ही गृहस्थी का कुछ सामान भी दब गया。
इनका कहना है-
बारिश में कच्चे घरों के गिरने की सूचना मिलने पर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। आकलन कराकर प्रशासन से मिलने वाली आर्थिक मदद प्रदान कराई जाएगी।
-रवि यादव, तहसीलदार, लालगंज


