होमगार्ड भर्ती परीक्षा के बाद जंक्शन पर उमड़ी भीड़

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

प्रतापगढ़ जंक्शन पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा के बाद यात्रियों की भारी भीड़ लगी। प्रयागराज और लखनऊ जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही। कई ट्रेनें विलंब से पहुंचीं, जैसे तुलसी सुपरफास्ट और मनवर संगम एक्सप्रेस। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि ट्रेनें 14 से 24 मिनट तक विलंबित रहीं।

होमगार्ड भर्ती परीक्षा के बाद जंक्शन पर उमड़ी भीड़

प्रतापगढ़, संवाददाता। होमगार्ड भर्ती परीक्षा के समापन के बाद सोमवार शाम मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ लग गई। जंक्शन की ओर से प्रयागराज और लखनऊ की ओर प्रस्थान करने के लिए यात्रियों की भीड़ नजर आई। वहीं जंक्शन पर विलंब से कई ट्रेनें पहुंची। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर सोमवार शाम प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो पर यात्रियों की भारी भीड़ नजर आई। होमगार्ड भर्ती परीक्षा में प्रतिभाग कर जनपद से प्रयागराज, अमेठी व रायबरेली की ओर प्रस्थान करने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि सोमवार को जंक्शन पर अयोध्या कैंट से मुंबई एलटीटी जाने वाली तुलसी सुपरफास्ट 2 घंटे 3 मिनट, बस्ती से प्रयागराज जाने वाली मनवर संगम एक्सप्रेस 15 मिनट, प्रयागराज संगम से लखनऊ चारबाग जाने वाली पैसेंजर 14 मिनट, जौनपुर से रायबरेली जाने वाली रायबरेली एक्सप्रेस 20 मिनट, मुंबई एलटीटी से जंक्शन पर आने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस 24 मिनट विलंब से जंक्शन पहुंची।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।