प्रधानों व बीडीसी सदस्यों को किया सम्मानित
पट्टी ब्लाक सभागार में शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के चारों ब्लॉक के ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया...
पट्टी ब्लाक सभागार में शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के चारों ब्लॉक के ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने कहा कि गरीबों के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सरकार का उद्देश्य है। कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती) के प्रतिनिधि विनोद पांडेय ने कहा कि सरकार गरीब, असहाय जनता के प्रति संवेदनशील है। ऐसा किसी सरकार में नहीं हुआ। अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक प्रमुख पट्टी राकेश कुमार सिंह (पप्पू) ने कहा कि भाजपा सरकार ने ग्रामीण व्यवस्था को नई पहचान दी है। इससे पूर्व पट्टी, मंगरौरा, बाबा बेलखरनाथ धाम व आसपुर देवसरा के नवनिर्वाचित प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भाजपा जिलाध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि ने माला पहनाते हुए अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने किया। बाबा बेलखरनाथ धाम ब्लाक प्रमुख सुशील सिंह, आसपुर देवसरा ब्लाक प्रमुख कमलाकांत यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, मंडल अध्यक्ष राम आसरे शुक्ल, शिव कुमार पटेल, ग्राम प्रधान इंद्रधर (छोटे दुबे), सुरेश शुक्ल, परशुराम ओझा, आनंद शुक्ल, श्रवण कुमार यादव, अमित सिंह, बीडीसी देवी प्रसाद यादव, राजेंद्र यादव, बिमलेश मौर्य आदि मौजूद रहे।